
सैमसंग कंपनी अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे गैलेक्सी ए18 4जी नाम के साथ लाया जा सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एंड्रॉयड हेडलाइन्स वेबसाइट की रिपोर्ट में लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy A18 4G फोन की फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी सामने आ गई है। इस अपकमिंग फोन की सभी लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A18 4G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Helio G99 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगार्हट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A18 4G को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल 2340 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी इनफिनिटी यू स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार मोबाइल में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिल सकती है।
यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हो सकता है। लीक्स के अनुसार इस अपकमिंग मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A18 4G स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी के मामले में Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन ऐवरेज ही लग रहा है। सामने आए लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 5000mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह कम से कम 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ तो आएगी ही। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।
अपकमिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी ए18 4जी सैमसंग के अन्य मोबाइल्स की ही तरह 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा। लीक की मानें तो मार्केट में इसे एंड्रॉयड 17 बेस्ड One UI 9.0 पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy A18 4G प्राइस
लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी स्मार्टफोन का ग्लोबल प्राइस 299 यूरो बताया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 32,800 रुपये के करीब है। यह 4GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत बताई गई है। हालांकि इंडिया में फोन प्राइस 25 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। लीक के अनुसार यह सैमसंग स्मार्टफोन Black, Light Blue और Silver कलर में लॉन्च होगा।















