5000mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ Realme ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन, सिर्फ 8500 रुपये है Price

Realme कंपनी आने वाली 31 मार्च को इंडिया में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C31 लॉन्च करने वाली है। यह एक लो बजट मोबाइल फोन होगा जो सस्ते प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत आने से पहले ही आज रियलमी सी31 स्मार्टफोन आज इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन फिलहाल इंडोनेशिया में उतारा गया है जो 31 मार्च के दिन इंडिया में भी लॉन्च हो जाएगा। रियलमी फैंस के लिए अच्छी बात है कि भारत आने से पहले ही उन्हें Realme C31 की फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है।
Realme C31 प्राइस
इंडोनेशिया में रियलमी सी31 स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो Realme C31 का 3GB रैम वेरिएंट IDR 1,599,000 (तकरीबन 8,500 रुपये) और 4GB रैम वेरिएंट IDR 1,649,000 (तकरीबन 8,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस फोन ने Light Silver और Dark Green कलर में बाजार में एंट्री ली है।
Realme C31 की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर बनी है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 164.7 × 76.1 × 8.4एमएम और वज़न 197 ग्राम है।
Realme C31 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना UniSoC T612 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह रियलमी मोबाइल एआरएम कोर्टेक्स-ए75 सपोर्ट करता है। यह नया रियलमी सी31 स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage तकनीक से लैस किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी31 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.8 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस और एक एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme C31 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां रियलमी सी31 साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।