
realme कंपनी ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘जीटी 2’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro लॉन्च हुए थे। फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार का रूख कर रहे हैं। कंपनी की आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि रियलमी जीटी 2 प्रो स्मार्टफोन आने वाली 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। आशा कर सकते हैं कि इस दिन प्रो मॉडल के साथ ही रियलमी जीटी 2 भी इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है।
Realme GT 2 Pro इंडिया लॉन्च
रियलमी जीटी 2 प्रो इंडिया लॉन्च की जानकारी देते हुए कंपनी ने प्रैस विज्ञप्ति भेजनी शुरू कर दी है। रियलमी इंडिया ने बताया है कि कंपनी आने वाली 7 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च् ईवेंट 7 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही रियलमी यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
Realme GT 2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 2K फ्लैट डिस्प्ले और LTPO 2.0 के साथ लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन 6.7-इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने अपने फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस फोन की स्क्रीन 1400निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर10+ सपोर्ट करती है तथा इसका डायमेंशन 163.2 x 74.7 x 8.18एमएम और वजन 189 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging की पावर के साथ Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, भयंकर ताकत से लैस है यह रियलमी फोन
रियलमी जीटी 2 प्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करता है जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू मौजूद है। यह रियलमी फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Realme GT 2 Pro में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 2 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 का है जिसका अपर्चर f/1.8 और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया है जो 150- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 40X माइक्रोस्कोप लेंस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, फिश आई मोड 2.0 और नाइट मोड़ सपोर्ट करता है।



















