31 मार्च को इंडिया आ रहा बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Realme C31, इसमें होगी 5,000mAh Battery और UNISOC T612 चिपसेट

Join Us icon

Realme इंडिया में अपनी लो बजट कैटेगरी फोन के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए एक नया सस्ता फोन इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर खुलासा कर दिया है कि Realme C31 को भारतीय टेक मार्केट में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Realme C31 को कंपनी ने इंडिया से पहले इंडोनेशिया की टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रियलमी सी31 को लेकर साफ है कि यह Realme C21 स्‍मार्टफोन का सक्‍सेसर है। इसके अलावा आइए आगे आपको भारतीय बाजार में आने से पहले ही रियलमी सी31 की फुल स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल्स की जानकारी देते हैं क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि इंडोनेशिया में आए फोन और इंडिया में आने वाले इस फोन के फीचर्स एक समान होंगे।

Realme C31 का डिजाइन

Realme C31 में स्लिम बेज़ेल्स के साथ वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और प्लास्टिक बॉडी है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक आयताकार बम्प के अंदर पैक एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। वहीं, फोन में बॉटम पर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन का इंडिया लॉन्च प्लान हुआ लीक, इस दिन होगा लॉन्च

13mp camera UNISOC T612 cheap mobile phone Realme C31 Full Specifications Price Leaked before Launch

 

Realme C31 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह मोबाइल फोन 720 × 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। Realme C31 स्मार्टफोन की डिसप्ले 269पीपीआई, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 480निट्स ब्राइटनेस से लैस होगी तथा इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का होगा। रियलमी सी31 का डायमेंशन 164.74 x 76.19 x 8.43एमएम और वजन 197ग्राम बताया गया है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera के साथ कम कीमत वाला सस्ता मोबाइल Realme Narzo 50A Prime लॉन्च, फोन में है 4GB RAM
13mp camera UNISOC T612 cheap mobile phone Realme C31 Full Specifications Price Leaked before Launch

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C31 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

13mp camera UNISOC T612 cheap mobile phone Realme C31 Full Specifications Price Leaked before Launch

Realme C31 डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3.5एमएम जैक, Wi-Fi 4.0 और Bluetooth 5.0 के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद रहेंगे। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया जाएगा वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी सी31 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: 150W Fast Charging की पावर के साथ Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, भयंकर ताकत से लैस है यह रियलमी फोन
लेटेस्ट वीडियो

Realme C31 प्राइस

Realme C31 को भी इंडिया में इंडोनेशिया प्राइस के आस-पास पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस के बेस वेरिएंट 3GB/32GB को IDR 15,99,000 (लगभग Rs. 8,500) और 4GB/64GB वेरिएंट को IDR 17,99,000 (लगभग Rs. 9,500) में पेश किया है। वहीं, डिवाइस दो कलर ऑप्शन- Light Silver और Dark Green में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here