जानें Poco M2 Pro की 5 कमियां, खरीदने से पहले जरुर पढ़ें

Poco M2 Pro स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और इसमें 6 जीबी तक रैम है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Xiaomi के स्पिन-ऑफ ब्रांड पोको का दूसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले Poco ने भारत में फरवरी में Poco X2 लॉन्च किया था। लेकिन, इंडिया में कुल तीन पोको फोन हैं क्योंकि पोको एफ1 इंडिया में शाओमी ब्रांड के अंतर्गत पेश किया गया था।
हालांकि, पोको ब्रांड अब अलग हो चुका है। Poco M2 Pro की बात करें तो यह बेहद ही ताकतवर फीचर्स से लैस है। लेकिन, कुछ उपभोक्ताओं को थोड़ी निराशा भी मिल सकती है। लॉन्च से पहले फोन को लेकर कई आशाएं थी लेकिन यह फोन सभी आशाओं पर खरा नहीं उतरता और इसमें कुछ खामियां भी हैं। आइए आगे इस फोन की ऐसे ही 5 कमियों का जिक्र करते हैं, जिससे आप इस फोन को खरीदने से पहले विचार कर सकते हैं। आप यहां क्लिक कर फोन की पूरी स्पसेिफिकेशन्स हासिल कर सकते हैं।
नहीं है हाई रिफ्रेश रेट: पोको एम2 प्रो को कंपनी ने 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है जो कि काफी पुराना हो गया है। लेकिन, उम्मीद थी की फोन को 90 हार्ट्ज या 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, आज के समय में इस कीमत में मार्केट में रियलमी 6 मौजूद है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। रिफ्रेश रेट को समझें तो इसका सीधा मतलब है की आपके फोन की डिसप्ले एक सेकंड में कितनी बार इमेज को रिफ्रेश करती है जिसको सामान्य तौर पर Hz में मेजर किया जाता है। वहीं, आप 90fps गेम और विडियो को 90hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले पर इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन, 90fps गेम को 60hz रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर नहीं चला सकते। इसे भी पढ़ें: Xiaomi की यह सर्विस इंडिया में हुई बंद, कंपनी को लगा बड़ा झटका
पुराना है डिजाइन: इंडिया में पोको एम2 प्रो के लॉन्च होने की खबर को लेकर उपभोक्ताओं को आशा थी कंपनी नए फीचर्स के साथ ही नया डिजाइन भी इस फोन में पेश करेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने जब इंडिया में Poco M2 Pro को पेश किया तो इस फोन का डिजाइन बिल्कुल रेडमी नोट 9 के ग्लोबल वेरिएंट की तरह था। या यूं कहें कि कुछ बदलाव के साथ ही रेडमी नोट 9 ग्लोबल वेरिएंट को इंडिया में पोको एम2 प्रो का नाम दे दिया गया। दोनों फोन के डिजाइन में सिर्फ कंपनी के लोगो का फर्क है।
इंडिया में बैन हो चुके प्री-लोडेड ऐप्स: पोको एम2 प्रो में Helo पहले से दिया गया है। भारत सरकार ने हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है, जिनमें सोशल मीडिया ऐप हेलो भी शामिल था। वहीं, स्मार्टफोन भारत में बैन की गई चाइनीज ऐप के कारण फिलहाल चर्चा में है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इससे यूजर्स की सेफ्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आने वाले समय में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यह ऐप हटा दिया जाएगा। लेकिन, इस ऐप के कारण यूजर्स को अपने डाटा लीक होने का डर है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी
कम है स्पीकर साउंड: फोन का इस्तेमाल करने के दौरान हमने पाया कि पोको एम2 प्रो का स्पीकर साउंड काफी कम है। यह इस फोन का माइनस प्वाइंट कहा जा सकता है क्योंकि आज के समय में कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जो वीडियो या गाने फोन के स्पीकर साउंड पर सुनना पसंद करते हैं। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए स्पीकर साउंड कम होना एक निराशा की बात है।
लो लाइट फोटोग्राफी में कमी: पोको में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि कई मामले में शानदार फोटोग्राफी करता है। लेकिन, जब बात आती है लो-लाइट फोटोग्राफी की तो इसमें स्मार्टफोन का प्रदर्शन काफी एव्रेज हो जाता है। क्योंकि आमतौर पर स्मार्टफोन लो-लाइट में अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं।