
Realme की वेबसाइट पर रियलमी फेस्टिवल सेल चल रही है। इस सेल के दौरान रियलमी के स्मार्टफोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइसेस पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदे की प्लानिंग कर रहे हैं तो realme narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से फिलहाल सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको realme narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन पर मिल रही डील और इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
realme narzo 50 Pro 5G डील
रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर realme narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन का पेमेंट ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप ICICI बैंक की नेटबैंकिंग से पेमेंट करते हैं तो 7 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रही है। ZestMoney से पेमेंट करने पर बॉयर्स को एक हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से भी इस फोन सस्ते में खरीदा जा सकता है। हालांकि बेस्ट ऑफर रियलमी की वेबसाइट पर ही मिल रहा है। अमेजन इंडिया के ऑफर की बात करें तो इस फोन पर SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पेमेंट पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
realme narzo 50 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन्स
Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी के नार्जो सीरीज़ के इस फ़ोन में MediaTek का ऑक्टा कोर Dimensity 920 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है।
Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये धांसू फोन
Narzo 50 Pro स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W Dart फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस फोन में स्टीरियो सेटअप और डॉब्ली एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन को हाइपर ब्लैक और हाइपर ब्लू कलर में पेश किया गया है।




















