
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Saving Days सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 23 जुलाई से 27 जुलाई तक लाइव रहेगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं या फिर एक नया फोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही यह सेल आपको लिए बेस्ट डील्स लेकर आई है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान POCO का 5G स्मार्टफोन सेल के दौरान दस हजार रुपये से कम में मिल रहा है। यहां हम आपको POCO M4 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
POCO M4 5G ऑफर
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर POCO M4 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। पोको का यह स्मार्टफोन में 10,749 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ इस फोन को मात्र 9,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सिस बैंक यूजर्स फोन को मात्र 9999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्चेंज करना चाहते हैं तो एडिशनल एक्चेंज बेनिफिट के साथ पोको के इस दमदार फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
POCO M4 5G कीमत
POCO M4 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए दो वेरिएंट में आता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 10749 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए आता है। इसके साथ ही 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट बिक्री के लिए 12,749 रुपये में आता है।
POCO M4 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Poco M4 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। पोको के इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
पोको का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के ऑक्टाकोर Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। पोको का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : खुशखबरी! 85km रेंज वाली सस्ती बैटरी वाली स्कूटी अब Flipkart से खरीदें, जानें प्राइस
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में Type-C पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।





















