
देश की प्रमुख ई-रिटेलर प्लेटफॉर्म Amazon India पर इन दिनों मानसून कार्निवल सेल चल रही है। अमेजन पर यह सेल 12 जून तक चलने वाली है। इस सेल के दौरान कंपनी अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट समेत स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर पेश कर रही है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन पर चल रही मानसून कार्निवल सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ नया फोन खरीद सकते हैं। अमेजन सेल के दौरान Xiaomi के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi Note 11 पर धमाकेदार डील मिल रही है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये शुरू होती है, जिसे आप 10,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 11 : ऑफर्स
Redmi Note 11 स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह 12,999 रुपये कीमत वाले शाओमी के इस फोन की इफेक्टिव प्राइस 11,700 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही अमेजन पर आप एक्सचेंज ऑफर का भी बेनिफिट ले सकते हैं। अगर आपका फोन की कंडीशन ठीक ठाक है तो 2000 रुपये तक आपको पुराने फोन के मिल जाएंगे। इस तरह आप शाओमी के इस स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम कीमत में अपना बना सकते हैं।

Redmi Note 11 : कीमत
Xiaomi ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन को भारत में तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसके साथ ही यह फोन 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – हॉरिजन ब्लू, ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Redmi Note 11 : स्पेसिफिकेशन्स
- 6.43-इंच FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले
- Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर
- 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज
- 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज
- 50MP + 8MP + 2MP + 2MP क्वाड रियर कैमरा
- 13MP सेल्फी कैमरा
- Android 11
Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में वर्चु्अल रैम का फीचर भी दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील
Redmi Note 11 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP का डेप्थ और 2MP का माइक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का स्नाइपर दिया गया है।
Redmi Note 11 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, IR ब्लास्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C पोर्ट दिया गया है।




















