
OPPO A55 Price Cut: देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर आप एक नया Mobile Phone खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, OPPO ने अपने एक मिड रेंज बजट स्मार्टफोन OPPO A55 Smartphone की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। 91मोबाइल्स को इस फोन में Price Drop की जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से प्राप्त हुई है। अगर आप एक नया फोन लेना चाहते हैं तो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 5000 mAh की बैटरी वाले Oppo Phone को खरीद सकते हैं आइए आगे आपको फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।
OPPO A55 का न्यू प्राइस
Oppo A55 स्मार्टफ़ोन दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आता है। लेकिन, कंपनी ने डिवाइस के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत में कंपनी ने कटौती की है। इस वेरिएंट को अब कंपनी की ओर से 14,990 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। पहले इस फ़ोन की क़ीमत 17,990 रुपये थी। हालांकि, फोन कंपनी की साइट और अमेजन इंडिया पर 17,490 रुपये में ही सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 16,999 रुपये में मिल रहा है 8GB रैम और 128GB मैमोरी वाला OPPO फोन

Oppo A55 स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A55 स्मार्टफोन को 6.5-इंच की LCD पैनल के साथ पेश किया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस की बात करें तो यह 550nits की है। इस डिस्प्ले को ओप्पो ने NEG T2X-1 शील्ड प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.2 प्रतिशत है।
वहीं, OPPO A55 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Helio G35 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। Oppo A55 स्मार्टफोन में AI फेसलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फ़ोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type C और 3.5mm का हेडफ़ोन जैक दिया है। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम और 64GB मैमोरी वाला Oppo फोन हुआ बेहद सस्ता
Oppo A55 स्मार्टफोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा लेंस दिया है। इसके साथ ही बैक पैनल में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में नाइट प्लस, पोर्टेट मोड और सेल्फी के लिए स्क्रीन फ्लैश जैसे फीचर दिए गए हैं। Oppo A55 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Color OS 7.2 पर रन करता है।














