5000mAh बैटरी वाला दमदार Oppo K10 5G को सस्ते में खरीदें, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Oppo-K10-5G.jpg

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर इन दिनों इलेक्ट्रिॉनिक्स सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 17 जुलाई तक चलेगी जिसमें कई सारे ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। अगर आप भी एक दमदार स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के दौरान आप कई सारे ऑफर्स का फ़ायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान Oppo K10 5G स्मार्टफ़ोन पर ज़बरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। Oppo K10 5G स्मार्टफ़ोन की मुख्य खूबियों की बात करें तो फ़ोन में 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Oppo K10 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे डिस्काउंट, फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo K10 5G ऑफर्स

Oppo K10 5G स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर 17,499 रुपये की क़ीमत में लिस्ट है। ओप्पो के इस फ़ोन में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स इस फ़ोन को मात्र 15,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं। इसके साथ ही SBI के क्रेडिट कार्ड पर 500 रुपये, EMI ट्रांसजेक्शन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट भी लिया जा सकता है।

OPPO K10 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO K10 5G स्मार्टफोन में 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो के इस फोन को MediaTek के Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही OPPO K10 5G स्मार्टफोन में 128GB की स्टोरेज और 8GB की रैम दी गई है। इस फोन की रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) का लॉन्च: साउथ इंडिया में क्यों मचा बवाल, जानें पूरा मामला

OPPO K10 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OPPO K0 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Color OS 12.1 पर रन करता है। ओप्पो के इस फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।