50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Infinix Note 12i स्मार्टफोन

Infinix Note 12i स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किए Infinix Note 12 का टोन डाउन वेरिएंट है।

Join Us icon

Infinix ने पिछले महीने Infinix Note 12 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने केन्या में Infinix Note 12i स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Infinix Note 12i स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तुलना Note 12 से करें तो यह फोन टोनडाउन वेरिएंट हैं। हालांकि दोनों स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में एक जैसे हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट Infinix Note 12i स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Infinix Note 12i स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Infinix Note 12i स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.82-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसमें सेल्फी कैमरा लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन HD+, आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। है। इनफिनिक्स के लेटेस्ट फोन की डिस्प्ले का साइज पिछले Infinix Note 11i की तुलना में छोटा है। इससे पहले कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 11आई फ़ोन में 6.95-इंच का LCD पैनल दिया था।

Infinix Note 12i स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन 4 GB की रैम और 3 GB की वर्चुअल रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 128 GB की स्टोरेज दी गई है। Infinix Note 12i स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित कस्टम यूज़र इंटरफ़ेस XOS 10.6 पर रन करता है।

50MP camera, 5000mAh battery and big display smartphone Infinix Note 12i launched.

कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में डुअल LED फ्लैश लाइट दी गई हैं। इस फोन का फ्रंट कैमरा 30fps Full HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बैक कैमरा की बात करें तो यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेट्प और क्वाड एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का कैमरा और AI लेंस दिया गया है। इस फोन का बैक कैमरा अल्ट्रा नाइड मोड, पोर्टेड मोड, पैनोरमा, एचडीआर, और 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड करता है।

Infinix Note 12i स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 18W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Infinix Note 12i स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। सिक्योरिटी के साथ फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

Infinix Note 12i की कीमत

Infinix Note 12i स्मार्टफोन को केनिया में KES 20,500 (करीब 13,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन तीन कलर ऑप्शन सनसेट गोल्डन, जैवल ब्लू और फ़ोर्स ब्लैक में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here