OnePlus की बड़ी तैयारी, 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

वनप्लस जल्द ही MediaTek Dimensity 920 SoC, 90Hz AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

Join Us icon

OnePlus ने कुछ दिनों पहले ही भारत में OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया मिड रेंज स्मार्टफोन 25,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 SoC, 90Hz AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। वनप्लस जल्द ही भारत और दूसरे देशों में अपना फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करे की तैयारी कर रहा है। इसके साथ OnePlus एक और प्रीमिमयर स्मार्टफोन पर काम रहा है जो MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन किस नाम से मार्केट में एंट्री करेगा इसे लेकर जानकारी नहीं है। हालांकि, वनप्लस स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। यहां हम आपको अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द ही अन्य मार्केट में एंट्री कर सकता है। टिपस्टर Digital Chat Station का दावा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। MediaTek ने फिलहाल वनप्लस के इस स्मार्टफोन को ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है। हालांकि उम्मीद है वनप्लस इसे जल्द ही लॉन्च कर सकता है।

OnePlus

टिपस्टर ने वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की कुछ और स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के के इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.7-इंच के Full HD+ रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

वनप्लस के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल जानकारी आ रही है कि फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर Sony IMX766 होगा, जो कि वनप्लस के कई स्मार्टफोन में देखने को मिल चुका है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। वनप्लस के इस फोन में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 4G के लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानें क्या होंगी खूबियां

iqoo 9 pro vs oneplus 10 pro 5g phone full specifications price comparison

वनप्लस के इस स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आईं है। हम वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे और भी इंफॉर्मेंशन आगे आपके साथ शेयर करेंगे। वनप्लस ने फिलहाल MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने को लेकर कुछ भी ऑफिशियल शेयर नहीं किया है। वनप्लस को लेकर टिपस्टर Digital Chat Station के लीक्स कई बार सटीक साबित हुए हैं।ऐसे में यह माना जा सकता है कि वनप्लस मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here