Xiaomi Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या हैं खूबियां

Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus तीनों स्मार्टफोन को मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

Xiaomi का सब ब्रांड रेडमी चीन में मार्च महीने में Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus को लॉन्च कर सकता है। Redmi K50 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफ़ोन इस महीने की शुरुआत में 3C सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। अब रेडमी के ये तीनों स्मार्टफ़ोन TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग के जरिए Redmi K50 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

Redmi K50 की स्पेसिफिकेशन्स

TENAA सर्टिफिकेशन्स डेटाबेस में मॉडल नंबर 22021211RC वाला स्मार्टफोन Redmi K50 है। टिपस्टर WHY LAB के मुताबिक यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा चुका है। TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन चीन में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

redmi-k50-tenaa

Redmi K50 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर 22041211AC वाला स्मार्टफोन Redmi K50 Pro बताया जा रहा है। टिपस्टर का दावा है कि रेडमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 8100 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को चीन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 3C लिस्टिंग की माने तो शाओमी का दोनों स्मार्टफोन Redmi K50 और K50 Pro स्मार्टफ़ोन में 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro स्मार्टफोन इन दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

redmi-k50-pro-tenaa-516x1024

Redmi K50 Pro Plus की स्पेसिफिकेशन्स

TENAA के डेटाबेस में 22011211C मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया फोन Redmi K50 Pro Plus बताया जा रहा है। रेडमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। TENAA लिस्टिंग की माने तो शाओमी का यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग K50 Pro+ स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 120W रैपिड चार्ज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 4G के लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानें क्या होंगी खूबियां

redmi-k50-pro-plus-tenaa

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here