50MP कैमरा, Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा OnePlus 10R, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus 10R स्मार्टफोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ Realme GT Neo 3 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Join Us icon

The OnePlus 10R स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 10 का अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। वनप्लस का यह स्मार्टपोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए OnePlus 9R का सक्सेसर होगा। OnePlus 10R स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह इस साल के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन जून 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

इस स्मार्टफ़ोन के ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले OnePlus 10R स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। यहां हम आपको अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स जैसे प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड, डिस्प्ले और दूसरी चीजों के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 10R फ़ुल स्पेसिफिकेशन्स

91mobiles ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से बताया है कि अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ Realme GT Neo 3 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। इससे पहले सामने आए लीक रिपोर्ट से पता चला था कि इस स्मार्टफोन का इंटरनल कोडनेम ‘pickle’ है।

65W SUPERVOOC OnePlus Nord CE 2 5g phone launched in india know price specs sale offer

OnePlus 10R स्मार्टफोन में 6.7-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन Full HD+ है। यह डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करती है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसके चार प्रीमिमय Arm Cortex-A78 कोर हैं, जिन्हें 2.85GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही चार Cortex-A55 कोर को 2.0GHz पर क्लॉक किया गया है। OnePlus का यह अपकमिंग अफोर्टेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि OnePlus 10R स्मार्टफोन में Realme GT Neo 3 की तरह 5,000mAh की 80W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस फ़ोन में अलर्ट स्लाइडर फंशन नहीं दिया जाएगा। वनप्लस के इस फ़ोन में हेडफ़ोन जैक नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री

oneplus-9rt-_04

वनप्लस का यह फ़ोन स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ आएगा। वनप्लस के इस फ़ोन में Dolby Atmos दिया जाएगा। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus 10R स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड Sony IMX355 लेंस, और 2MP मैक्रो स्नाइपर दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 16MP S5K3P9SP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस का यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। फोन में Gorilla Glass प्रोटेक्शन, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और NFC दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले Geekbench पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here