Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन 50MP क्वाड रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने भारत में Galaxy A13 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।

Join Us icon

सैमसंग ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन को भारत में चुपके से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ भारत में एक और बजट स्मार्टफोन Galaxy A13 4G को लॉन्च किया है। सैमसंग ने इन दोनों स्मार्टफोन को सबसे पहले नीदरलैंड में लॉन्च किया था। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy A12 और Galaxy A22 के सक्सेसर हैं। सैमसंग के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन वाटर ड्रॉप नॉच, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन को 6.6-इंच डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A23 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A23 की कीमत

Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB+128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह फोन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।

मॉडलवेरिएंटकीमत
Galaxy A23
6GB/128GB19,499 रुपये
8GB/128GB20,999 रुपये

Samsung Galaxy A23 स्पेसिफिकेशन्स

50MP quad rear camera, 5000mAh battery smartphone Samsung Galaxy A23 launched

Samsung Galaxy A23 स्मार्टपोन में 6.6-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2408 पिक्सल है। इस डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। सैमसंग ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इस फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है। हालांक कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। संभव है कि यह Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर है।। सैमसंग का यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ 6GB रैम और 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.1 पर रन करेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G, डुअप बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W तक के फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इस पोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा।

samsung-galaxy-a23-display

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बैत करें तो Galaxy A23 स्मार्टपोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here