50MP सेल्फी वाला 5G फोन realme 16 आज से बिकेगा, 3000 की छूट के साथ 7000mAh बैटरी और 12GB RAM

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपना ‘Selfie Mirror’ वाला फोन realme 16 5G इंडिया में लॉन्च किया था। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एक शीशा यानी मिरर लगा है जिसे देेखकर रियर कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। रियलमी 16 को कंपनी 3 हजार रुपये तक की छूट के साथ बेचेगी जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 16 5G फोन का प्राइस 31,999 रुपये है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह रियलमी 16 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को 36,999 रुपये में लाया गया है जिसमें 12GB RAM + 128GB Storage मिलती है। इन तीनों ही वेरिएंट्स पर कंपनी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है।
यह 3 हजार रुपये की छूट क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर मिलेगी। कंपनी ने देश के लगभग सभी बड़े बैंक को इस स्कीम में शामिल किया है। वहीं अगर आप किश्तों पर फोन खरीदना नहीं चाहते हैं और एक बार में ही फुल पेमेंट करना चाहते हैं तो realme 16 5G को 2,000 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकेगा। यह डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों पर मिलेगा।
UPI पेमेंट करके फोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी कंपनी की ओर से 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रियलमी 16 खरीदते वक्त अगर आप किसी पुराने फोन को बदले में देते हैं तो 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त होगा। वहीं पुराना फोन realme ब्रांड का ही है तो 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दिया जाएगा। यह रियलमी 5जी फोन कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu score 6,29,903 आ चुका है।
वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन Mali-G57 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है। रियलमी इस 5जी फोन में 6 साल की लैगफ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। रियलमी 16 LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। रियलमी 16 स्मार्टफोन 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च हुआ है।
पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 16 मिनट का आ चुका है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और इसपर DT Star D+ ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
realme 16 को कंपनी ने IP69 Pro रेटिंग के साथ पेश किया है। यह फोन को डस्ट व वॉटर के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। ब्रांड का दावा है कि यह मोबाइल 0.5 मीटर पानी में लगातार 60 दिनों तक पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। यह रियलमी का 5जी फोन 80 डिग्री सेल्सियस गर्म लिक्विड में सेफ रहेगा। मार्केट में इस मोबाइल को Air White और Air Black कलर में बेचा जाएगा। इस फोन की थिकनेस 8.1mm और वजन 183ग्राम है।