8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला 5G फोन realme P4s होने वाला है इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

रियलमी कंपनी अपनी ‘पी4 सीरीज’ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। अभी तक भारतीय बाजार में इस लाइनअप के realme P4 5G, P4R 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G, P4x 5G, P4 Pro 5G और P4 Power 5G फोन लॉन्च किए जा चुके हैं। वहीं अब कंपनी 8वां मॉडल लाने की योजना बना रही है। इस नए रियलमी 5जी फोन का नाम realme P4s 5G बताया जा रहा है जो बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिडबजट सेगमेंट में एंट्री ले सकता है।

realme P4s 5G इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

रियलमी पी4एस 5जी फोन की ताजा डिटेल्स टिपस्टर संजू चौधरी के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए दावा किया गया है कि ​यह रियलमी का नया 5जी फोन पी4एस इसी महीने यानी अगस्त में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। लीक की मानें तो अगस्त के अखिरी महीने में realme P4s 5G को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। आधा महीना गुज़र चुका है और ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं​ कि आजकल में ​रियलमी अपने अपकमिंग 5जी फोन को टीज़ करना शुरू कर सकती है।

realme P4s 5G प्राइस

लीक में रियलमी पी5एस 5जी फोन को एक मिडरेंज मोबाइल बताया गया है। टिपस्टर के अनुसार इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी जाएगी। वहीं हमारा अनुमान है कि टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक realme P4s 5G फोन का प्राइस 35 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। हालांकि यह मोबाइल के टॉप वेरिएंट का रेट हो सकता है।

realme P4s 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4एस 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि कंपनी पहले ही realme P4x 5G में Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और P4 Power में Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दे चुकी है।

लीक की मानें तो realme P4s बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बनकर आएगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 8000mAh Battery दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताते चलें कि दो महीने पहले इसी सीरीज में realme P4R को कंपनी 8,000एमएएच बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च कर चुकी है। वहीं लीक के अनुसार फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी पी4एस में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जाएगा।

realme P4s 5G को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि रियलमी का अपकमिंग 5जी फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देगा। बहरहाल कंफर्म स्पेक्स के लिए अभी कंपनी की अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here