512GB मेमोरी वाले Realme 16 Pro Plus का MRP हुआ लीक! फोन बॉक्स आया सामने

Join Us icon

रियलमी 16 प्रो सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G आएंगे। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोंस की कुछ कुछ डिटेल लगातार शेयर की जा रही है। लेकिन आज फोन लॉन्च से पहले ही सीरीज के ‘प्रो+’ मॉडल का बॉक्स लीक हो गया है और इसके साथ ही मोबाइल का बॉक्स प्राइस भी सामने आ गया है।

Realme 16 Pro Plus 5G फोन से जुड़ा यह लीक टिपस्टर पेशनेेटगीक्ज़ द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोबाइल बॉक्स की फोटो शेयर की गई है। टिपस्टर ने बताया है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज का स्टॉक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर पहुंचना शुरू हो गया है। लीक में सीरीज के बड़े मॉडल realme 16 Pro+ की फोटो भी शेयर की गई है और उसका बॉक्स प्राइस भी लीक कर दिया गया है।

टिपस्टर के मुताबिक रियलमी 16 प्रो प्लस के बॉक्स पर 43,999 रुपये बॉक्स प्राइस लिखा गया है। यह 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। यानी realme 16 Pro+ 512GB MRP 43,999 रुपये है। गौरतलब है कि मोबाइल फोन अपने एमआरपी यानी बॉक्स पर छपी कीमत से कम रेट पर ही बेचे जाते हैं। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि 512जीबी मेमोरी वाला रियलमी 16 प्रो प्लस 39,999 से लेकर 41,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है

realme 16 Pro Series का कैमरा इस बार काफी खास होगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि सीरीज में शामिल होने वाले दोनों स्मार्टफोन 200-मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च होंगे। ब्रांड के मुताबिक इस सीरीज में यूजर्स को Portrait लेंस भी मिलेगा। बताते चलें कि इससे पहले वाली रियलमी 15 सीरीज में कंपनी ‘प्रो+’ मॉडल नहीं लेकर आई थी। यानी इस बार realme 16 Pro+ तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में एंट्री लेने वाला है।

लीक्स की मानें तो realme 16 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6500एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी पर पेश किया जा सकता है। realme 16 Pro+ 5G फोन बीते दिनों टेना सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के अनुसार य​ह मोबाइल फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन Orchid Purple (ऑर्किड पर्पल), Master Gold (मास्टर गोल्ड) और Pebble Grey (पेबल ग्रे) कलर में मार्केट में लाया जाएगा और रियलमी 16 प्रो+ 5जी इंडिया में Master Grey (मास्टर ग्रे), Camellia Pink (कैमेलिया पिंक) और Master Gold (मास्टर गोल्ड) कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

realme 16 Pro Plus Price
Rs. 44,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here