6GB RAM वाला 5G फोन सिर्फ 11999 रुपये में! आज से इंडिया में बिकेगा नया और सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1

Join Us icon

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने बीते दिनों ही अपने सस्ते 5जी फोन Lava Bold N1 को 6GB RAM के साथ लॉन्च किया है। यह मोबाइल वेरिएंट आज 1 मई से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। लावा बोल्ड एन1 5जी फोन पहले जहां सिर्फ 4GB RAM पर बिकता था, वहीं अब नया 6जीबी रैम वाला 5जी फोन आने के बाद इसकी परफॉर्मेंस स्मूथ और मल्टीटास्किंग फास्ट हो जाएगी।

Lava Bold N1 5G फोन 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। आज फोन की सेल शुरू हो रही है और कंपनी अपने ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। छूट के बाद यह 6GB RAM वाला 5G फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लावा बोल्ड एन1 5जी फोन को शॉपिंग साइट अमेजन से परचेज किया जा सकेगा और यह सस्ता 5जी फोन Champagne Gold और Royal Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा बोल्ड एन1 5जी फोन को Unisoc T765 चिपसेट पर लॉन्च किया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ता 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 6जीबी वचुर्अल रैम में 6जीबी फिजिकल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (6जीबी+6जीबी) देती है।

Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ ​डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। लावा बोल्ड एन1 में 30FPS पर 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है।

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता लावा मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए Lava Bold N1 5G फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। यह IP54 रेटिंग वाला मोबाइल है जो डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

लगे हाथ बताते चलें कि लावा ने पिछले ही महीने इंडिया में Lava Bold 2 5G फोन लॉन्च किया है जिसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी दी गई है। ये वाला लावा फोन 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करता है। यानी लावा बोल्ड 2 आज लॉन्च हुए बोल्ड एन1 से बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

लावा बोल्ड 2 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले लगी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here