
इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से ‘हॉट सीरीज’ का विस्तार करते हुए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन को इंडियन मार्केट में उतारा गया है। यह स्टाइलिश लुक और डिफरेंट डिजाइन वाला फोन है जिसके बैक पैनल पर छोटी-सी डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दी गई है जिसमें ऐनिमेशन चलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो धूप और गर्मी में अपना रंग भी बदलता है। इस नए 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
Infinix Hot 70 Pro 5G प्राइस
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 25 हजार से कम का 5जी फोन है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसे 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 27,999 रुपये में लाया गया है। शुरुआती सेल में मोबाइल पर 2 हजार का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके बाद इस सस्ते 5जी फोन का रेट 22,999 रुपये पड़ेगा। Infinix Hot 70 Pro 5G को 7 सितंबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
Infinix Hot 70 Pro 5G लुक
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन के बैक पैनल पर AMC डिस्प्ले दी गई है। यह छोटी सी डॉट मैट्रिक स्क्रीन है जिसपर ऐनिमेशन चलते हैं। इस इनफिनिक्स स्मार्टफोन को भारतीय बाजर में चार कलर मॉडल्स में लाया गया है जिसमें Thermo Orange, Mirage Green, Silk Glow Purple और Dive Blue शामिल है। थर्मो ऑरेंज मॉडल गर्मी में अपना रंग बदल लेता है। वहीं मिराज ग्रीन कलर मॉडल अंधेरे में चमकता है। ब्लू कलर को मैट फिनिश और सिल्क ग्लो कलर मॉडल को टेक्चर फिनिश में लाया गया है।
Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Hot 70 Pro 5G फोन को 1080 x 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन LTPS LCD पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते फोन में स्क्रॉलिंग और ट्रांजिशन का स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। बताते चलें कि इस 5जी फोन का स्क्रीन टच गीले हाथों से भी काम कर सकता है।
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 7,56,960 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G610 जीपीयू दिया गया है।
Infinix Hot 70 Pro बड़ी बैटरी वाला 5G फोन है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी लगाई गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे 5 मिनट का आ चुका है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W FastCharge तकनीक का सपोर्ट दिया गया है जो कंपनी के मुताबिक तकरीबन 25 मिनट में ही फोन को 50% चार्ज कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो SONY IMX882 सेंसर है। इसके साथ ही सेकेंडरी एआई लेंस भी लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी जा रही है। यह इनफिनिक्स फोन मजबूत बॉडी के साथ ही IP68 रेटिंग पर लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4 सहित OTG और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।











