7000mAh बैटरी वाला 5G फोन 32MP Selfie कैमरा के साथ, Moto G Max इंडिया में लॉन्च

मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G Max 5G लॉन्च कर दिया है। यह मिड बजट में लाया गया मोबाइल फोन है जो तगड़ी 7000mAh Battery, 32MP Selfie Camera, 6GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। इस नए मोटोरोला 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto G Max स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी मैक्स की सबसे बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए 5जी फोन को 7000mAh से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मोटोरोला का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन को लगातार 63 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड के मुताबिक यह फोन को केवल 20 मिनट में ही 30% तक चार्ज कर सकती है।
Moto G Max 5G फोन को 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो पर बनाया गया है जिसमें 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन को Water Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना रूकावट मोबाइल पर काम किया जा सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
मोटो जी मैक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Hello UI के साथ काम करता है। कंपनी इस मोबाइल में 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Moto G Max 5G स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM पर पेश किया गया है। यह मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है और ऐप स्वीचिंग सहित अन्य टास्क को फास्ट बनाती है। मोटोरोला ने अपने इस स्मार्टफोन को RAM Boost टेक्नोलॉजी से लेस किया गया है। यह फोन की 6जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) देती है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी मैक्स 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और थर्ड एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
मोटो जी मैक्स को स्ट्रांग बनाने के लिए कंपनी ने इसे MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है। मोटोरोला के मुताबिक 1.2 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 सहित मनोरंजन के लिए 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोटोरोला 5जी फोन Google Gemini वॉयस कंट्रोल भी सपोर्ट करता है।
Moto G Max प्राइस
मोटो जी मैक्स की कीमत 27,999 रुपये है। यह मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस नए 5जी फोन की सेल 20 अगस्त से शुय होगा जिसमें 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। Moto G Max को भारतीय बाजार में PANTONE फिनिश वाले Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर में खरीदा जा सकेगा।