नया OPPO 5G फोन 14 अप्रैल को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आएगा A6s Pro

ओपो ने इसी सप्ताह चीन में OPPO A6k 5G फोन लॉन्च किया है जो 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं अब कंपनी ने अनांउस किया है कि इसी सीरीज का नया मोबाइल OPPO A6s Pro 5G भी लाया जा रहा है जो 14 अप्रैल को चाइना में लॉन्च होगा। यह ओपो मोबाइल लुक और डिजाइन के मामले में 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो रहे OPPO F33 Pro स्मार्टफोन जैसा ही है। ओपो ए6एस प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A6s Pro लॉन्च डेट 14 अप्रैल तय हुई है। इस दिन कंपनी अपना नया स्मार्टफोन चाइना में उतारेगी। चीन में यह फोन लॉन्च दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर होगा। यह टाइम इंडिया में 12 बजे का होगा। ओपो चाइना वेबसाइट और माइक्रो ब्लागिंग साइट वेईबो पर नया ओपो फोन लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा। इस दिन फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा।
ओपो ए6एस प्रो 5जी को कंपनी वेबसाइट पर कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है और दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं यह ओपो का 12GB RAM वाला फोन भी दो मेमोरी ऑप्शन्स में लाया जा रहा है जिसमें 256GB और 512GB स्टोरेज शामिल है। चाइना में यह ओपो मोबाइल Lucky Lotus, Moonlit Night और Azure Sky कलर में बिकेगा।
OPPO A6s Pro 5G के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो समाने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर बिकेगा। इस मोबाइल में एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए6एस प्रो 5जी फोन को तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार ओपो के नए 5जी फोन ए6एस प्रो में 2372 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। यह OLED पैनल पर बनी फ्लेट स्क्रीन होगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी देखने का मिलेगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.32mm और वजन 193 ग्राम बताया गया है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO 5G फोन ए6एस प्रो में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए A6s Pro 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस ओप्पो मोबाइल की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 14 अप्रैल का इंतजार करना होगा।