12,999 रुपये में 8GB RAM वाला 5G फोन आज से बिकेगा! ये है इस रेंज का सबसे मजबूत मोबाइल

Join Us icon

15 हजार से कम का सबसे मजबूत स्मार्टफोन OPPO K13x आज इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्ट्रांग बॉडी इसे न सिर्फ पानी व धूल से बचाती है बल्कि जमीन पर गिरने या टकराने से भी इसे सुरक्षित रखती है। यह सस्ता 5G Phone शुरुआती सेल में ही डिस्काउंट के साथ बेचा रहा है और 8GB RAM पर 2,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। ओपो के नए 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13x 5G प्राइस और ऑफर

फोन की कीमत

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹14,999

ओपो के13एक्स इंडिया में तीन रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसे 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। इस सस्ते 5जी फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह 4जीबी रैम का रेट है। वहीं 6जीबी रैम की कीमत 12,999 रुपये और 8जीबी रैम का लॉन्च प्राइस 14,999 रुपये है।

फोन पर डील

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999*
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹11,999*
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999*

शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन के 4जीबी रैम और 6जीबी रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है जिसके साथ ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 10,999 रुपये और 11,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। इसी तरह 8GB RAM वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 12,999 रुपये में पाया जा सकता है।

OPPO K13x 5G फोन को कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सस्ता 5जी फोन परचेज करने या इसपर मिलने वाले ऑफर की विस्तृत डिटेल्स जानने के लिए क्लिक करें – OPPO / Flipkart

OPPO का मजबूत फोन

ओपो के13एक्स 5जी फोन को 360° Damage-Proof Armour बॉडी पर बनाया गया है। यह फोन पर पड़ने वाले दबाव और एक्सीडेंटल ड्रॉप से सुरक्षित रखती है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन में हाई-स्ट्रेंथ AM04 aluminum alloy इनर फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके चलते फोन के उंचाई से गिरने या किसी पत्थर व जमीन से तेजी से टकराने पर भी डैमेज बहुत कम ही होता है।

यह ओपो मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो इसे शॉक प्रूफ बनता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.4 मीटर तक की उंचाई से गिराकर टेस्ट किया जा चुका है। वहीं फोन ​स्क्रीन को Crystal Shield ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है जो 160% तक बेहतर इम्पेक्ट रजिस्टेंस प्रदान करता है। बताते चलें कि यह फोन Midnight Violet और Sunset Peach कलर में लाया गया है।

OPPO K13x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 8GB RAM Expansion
  • 8MP Front Camera
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 45W SUPERVOOC

डिस्प्ले

ओपो के13एक्स 5जी स्मार्टफोन में 6.67-इंच की एचडी+ ​स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो अल्ट्रा ब्राइट एलसीडी पैनल पर बनी है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

OPPO K13x 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A76 कोर शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 4,47,305 AnTuTu स्कोर अचीव किया है।

मेमोरी

ओपो के13एक्स को इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के ​लिए OPPO K13x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OV50D सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो के13एक्स में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस नए 5जी ओपो मोबाइल को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे के करीब रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया।

oppo-k13x-5g-google-play-console-listing

OPPO K13x 5G फीचर्स

  • फोन की स्क्रीन Splash और Glove Touch तकनीक वाली है।
  • गीले हाथों से भी इसकी स्क्रीन को बिना रूकावट काम किया जा सकता है।
  • कंपनी का कहना है कि यह फोन बैटरी 5 साल तक अपनी हेल्थ मेंटेन कर सकती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 के साथ इसमें NFC सपोर्ट भी मिलता है।
  • म्यूजिक का मजा लेने के लिए ओपो के13एक्स में 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल स्पीकर मिलते हैं।
  • यह ओपो मोबाइल IP65 रेटेड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • इस स्मार्टफोन में AI Features के साथ ही Google Gemini भी मिलेगा।
  • ओपो के13एक्स की मोटाई केवल 7.99mm है और इसका वजन 194 ग्राम है।
Oppo K13x 5G Price
Rs. 15,525
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here