13000 रुपये से भी कम में बिकेगा 6000mAh बैटरी वाला realme 5G फोन, मिलेगी IP69 वॉटरप्रूफिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/narzo-80x-5g.jpg

बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो realme एक शानदार विकल्प लेकर आ रही है। कंपनी भारत में अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज का विस्तार कर रही है जिसमें मिड बजट Narzo 80 Pro 5G के साथ ही लो बजट realme Narzo 80x 5G फोन भी लॉन्च किया जाएगा। सस्ते रियलमी 5जी फोन के बाजार में आने से पहले ही कंपनी इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। अपकमिंग नारज़ो 80एक्स 5जी का प्राइस और सेल डिटेल्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo 80x 5G प्राइस और सेल डिटेल

रियलमी ने बताया है कि नारज़ो 80एक्स 5जी फोन को 13,000 रुपये से कम कीमत पर लाया जाएगा। इसका रेट 12,499 रुपये या फिर 12,999 रुपये हो सकता है। कंपनी के मुताबिक इस सस्ते 5जी फोन की सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। यह मोबाइल की Limited Period Sale होगी और दौरान स्मार्टफोन को सस्ते रेट पर बेचा जाएगा।

realme Narzo 80x 5G की पहली बिक्री 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से लेकर मिडनाइट 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान फोन को ‘स्पेशल प्राइस’ पर खरीदा जा सकेगा और साथ ही मोबाइल पर ऑफर्स भी मिलेंगे। अपकमिंग रियलमी 5जी फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस बात के पूरे आसार है कि शुरुआती सेल के बाद नारज़ो 80एक्स का रेट 13 हजार से ऊपर जा सकता है।

realme Narzo 80x 5G लॉन्च डिटेल

रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी और नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होंगे। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी। यह फोन लॉन्च कंपनी वेबसाइट, रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप (यहां क्लिक कर) भी realme Narzo 80 Pro और realme Narzo 80x इंडिया लॉन्च लाइव देख सकते हैं।

realme Narzo 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स

​रियलमी पहले की बता चुकी है कि नारज़ो 80एक्स 5जी फोन MediaTek Dimenisty 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की बैटरी इसकी बड़ी यूएसपी होगी। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 6,000mAh टाइटेनियम बैटरी दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। यह रियलमी मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इसे military-grade बॉडी तथा IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

realme Narzo 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80 प्रो की बात करें तो यह गेमिंग फोन MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें 6050mm² लार्ज वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है। इस फोन में BGMI 90fps पर खेला जा सकेगा और मोबाइल में 2500Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। यूजर्स को इस मोबाइल में कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी।