
रियलमी कंपनी इंडिया में अपनी नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन realme 16x लेकर आ रही है जो 12 अगस्त को लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही रियलमी 16एक्स का प्राइस लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग 5जी फोन के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की गई है जिसपर मोबाइल की कई अहम डिटेल्स के साथ ही realme 16x प्राइस भी लिखा हुआ है।
realme 16x MRP
रियलमी 16एक्स जो रिटेल बॉक्स सामने आया है उसपर मोबाइल मॉडल नंबर RMX5270 लिखा हुआ है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का बॉक्स है जिसका MRP 54,999 रुपये है। एमआरपी का मतलब है मैक्सिसम रिटेल प्राइस। यानी यह realme 16x 5G फोन मार्केट में 25 हजार से 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है। फोन रिटेल बॉक्स की फोटो से यह भी खुलासा हो गया है कि realme 16x के साथ चार्जर भी मिलेगा।
realme 16x की बैटरी
रियलमी 16एक्स 5जी फोन को लेकर कंपनी बता चुकी है कि इसे ताकतवर 7000mAh Battery पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल 2 दिन तक काम कर सकता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट फोन चार्ज पर लगाकर ही 3 घंटे Instagram Reels स्क्रॉल की जा सकती है। रियलमी अपने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है।
बड़ी 7000एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी 16एक्स 5जी फोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल Reverse charging भी सपोर्ट करता है जिसके चलते realme 16x से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Bypass charging भी मौजूद है जो चार्जिंग के दौरान बैटरी हेल्थ बनाए रखने में मदद करेगी।
realme 16x स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 16एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसे 5300mm VC कूलिंग तकनीक के साथ लाया जा रहा है।
realme 16x 5G को 14GB Dynamic RAM के साथ लाया जा रहा है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। इस मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकेंगे। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियलमी 16एक्स 50 मेगापिक्सल एआई सपोर्ट करेगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस 5जी फोन को IP65 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 12 अगस्त को मिल जाएगी।












