6 साल की OS अपग्रेड वाले 5G फोन पर आया 2500 रुपये का डिस्काउंट! देखें क्या है डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/samsung-galaxy-m36.jpg

Samsung Galaxy M36 5G फोन जून महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। अब इसी मोबाइल को 2500 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। शॉपिंग साइट अमेजन पर गैलेक्सी एम36 5जी फोन को 14,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। इस सैमसंग 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर की डिटेल और Galaxy M36 5G के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G 6GB RAM + 128GB Storage 8GB RAM + 128GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
लॉन्च प्राइस ₹17,499 ₹18,999 ₹21,999
डिस्काउंट ₹1,500 ₹1,500 ₹1,500
बैंक ऑफर ₹1,000 ₹1,000 ₹1,000
इफेक्टिव प्राइस ₹14,999 ₹16,499 ₹19,499

सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। 17,499 रुपये वाले वेरिएंट को डिस्काउंट और बैंक कार्ड ऑफर के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 18,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर आया था जिसमें 128जीबी मेमोरी लगी है। डील में इस फोन को 16,499 रुपये में पा सकते हैं। इसी तरह 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला फोन 19,499 रुपये में मिलेगा। यह 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन को Velvet Black, Serene Green और Orange Haze कलर में खरीदा जा सकता है। इस सैमसंग 5जी फोन को परचेज करने और इसपर मिल रहे ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सैमसंग 5जी फोन में 1000निट्स पीक ब्राइटनेट मिलती है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग का Exynos 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5,97,495 AnTuTu score अचीव कर चुका है। इसमें 25वॉट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसका PC Mark Battery स्कोर 8 घंटे, 43 मिनट आ चुका है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M36 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

सैमसंग के इस फोन को कंपनी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट साथ लेकर आई है जो इसे अभी से ही Android 21 के लिए तैयार करती है। कोई और कंपनी इतने से रुपये में इतनी लंबी अपडेट नहीं देती है। इस मोबाइल में 13 5G Bands, Circle to Search और Google Gemini Live भी मिल जाता है। ये सब फीचर्स 13,999 रुपये में Samsung Galaxy M36 5G फोन को बेहतर डील बनाते हैं।

अगर आप सैमसंग के अलावा किसी और कंपनी का फोन खरीदना चाहते हैं तो मिड बजट में realme Narzo 80 Pro, iQOO Z10 और Motorola Edge 60 Stylus को भी चुना जा सकता है। आइकू ज़ेड10 में तगड़ी 7300mAh Battery के साथ 32MP Selfie कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। रियलमी नारज़ो 80 प्रो में 6,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है। वहीं मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस Smart S-Pen के साथ 1.5के कर्व्ड पीओएलइडी स्क्रीन और IP69 रेटिंग के साथ MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी देता है।

Samsung Galaxy M36 Price
Rs. 21,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs