
Samsung की Galaxy A-सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A38 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यह फोन Galaxy A37 के सक्सेसर के तौर पर बाजार में एंट्री ले सकता है। फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। इसके अनुसार, Galaxy A38 में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। आइए, आगे अब तक आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A38 बैटरी लीक
डच पब्लिकेशन GalaxyClub की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A38 में 5,882mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। कंपनी इसे 6,000mAh की टिपिकल कैपेसिटी वाली बैटरी के तौर पर लेकर आ सकती है। यह Galaxy A37 की 5,000mAh बैटरी के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा कैपेसिटी हो सकती है।
बता दें कि Samsung ने साल 2020 में लॉन्च हुए Galaxy A31 से इस सीरीज में 5,000mAh बैटरी देना शुरू किया था। इसके बाद Galaxy A-सीरीज के हर नए A3x मॉडल में यही बैटरी कैपेसिटी देखने को मिली है। इस साल लॉन्च हुए Galaxy A37 में भी 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में Galaxy A38 के जरिए कंपनी इस पैटर्न को बदल सकती है।
बैटरी कैपेसिटी बढ़ने के बावजूद Samsung Galaxy A38 की चार्जिंग स्पीड में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। लीक के मुताबिक, इसमें पिछले मॉडल की तरह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह भी साफ नहीं है कि Samsung फोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा या नहीं। इस तकनीक की मदद से कम जगह में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। इससे फोन की मोटाई बढ़ाए बिना बड़ी बैटरी फिट करने में मदद मिल सकती है।
Samsung Galaxy A38 का कैमरा और अन्य फीचर्स
बैटरी के अलावा फोन के कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। पहले सामने आए लीक्स के अनुसार, Galaxy A38 में Galaxy A37 जैसा कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
याद दिला दें कि Samsung Galaxy A37 को भारत में मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये थी। इसमें 6.7-इंच का Full HD+ 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर और IP68 रेटिंग मिलती है।
आखिर में आपको बताते चलें कि अगर 6,000mAh बैटरी वाला अपग्रेड मिलता है, तो यह उन यूजर्स के लिए सही साबित हो सकता है जो स्मार्टफोन में ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं। हालांकि, इसकी असल जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कंफर्म हो पाएगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













