
POCO ने अपने वादे के अनुसार सिंगापुर में एक वैश्विक लॉन्च इवेंट में POCO F7 Ultra और F7 Pro स्मार्टफोन्स की घोषणा की। इन फोनों में 6.67-इंच का 2K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें 1.9 मिमी पतले बॉटम बेजल, 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। आप इस लिंक पर क्लिक कर Poco F7 Ultra की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल ले सकते हैं। साथ ही आगे आपको हम F7 Pro की जानकारी देने वाले हैं।
POCO F7 Pro कीमत और उपलब्धता
- POCO F7 Pro सिल्वर, ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। इस फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत USD 499 (लगभग ₹42,820) और। 12GB + 512GB मॉडल का प्राइस USD 549 (लगभग ₹47,110) है।

- वहीं, अर्ली बर्ड प्राइस की बात करें तो फोन USD 449 और USD 499 में बिकेगा।
- बिक्री आज, 27 मार्च से चुनिंदा देशों में शुरू हो रही है। POCO पहले 6 महीनों के भीतर 1 साल की मुफ्त स्क्रीन बदलने की सुविधा भी प्रदान करता है।
POCO F7 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
POCO F7 Pro में 6.67-इंच का 2K (3200 x 1440 पिक्सल) 12-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है और यह DC Dimming, HDR10+, Dolby Vision को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को सुरक्षा देने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 3 (4nm) ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, जिसे Adreno 750 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह 12GB और 16GB LPDDR5x रैम के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB UFS 4.1 विकल्प दिए गए हैं। डिवाइस Xiaomi HyperOS 2.0 पर रन करता है, जो Android 15 पर आधारित है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO F7 Pro में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर (1/1.55″ Light Fusion 800), f/1.6 अपर्चर, OIS + EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का 120° अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
POCO F7 Pro में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। फोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट बनता है। ऑडियो के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, Hi-Res ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है।
POCO F7 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। इसका डायमेंशन 160.26×74.95×8.39mm है और इसका वजन 212 ग्राम है।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 (802.11 ad), ब्लूटूथ 5.4 और NFC को सपोर्ट करता है। नेविगेशन सिस्टम में Beidou, GPS (L1+L5), Galileo, GLONASS, QZSS और NavIC (L5) का सपोर्ट दिया गया है।









