6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग और 50MP Front कैमरा वाला 5G फोन Huawei Nova 16z चीन में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/huawei-nova-16-z.jpg

हुआवई नोवा 16 सीरीज बाजार में आ गई है। इस सीरीज के तहत चाइना में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Huawei Nova 16, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra के साथ ही Huawei Nova 16z 5G फोन भी शामिल है। नोवा 16ज़ेड इस सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन मॉडल है जो 50MP Front कैमरा, 6000mAh बैटरी और 100W SuperCharge तकनीक से लैस होकर आया है। इस नए 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Nova 16z स्पेसिफिकेशन डिटेल्स

हुआवई नोवा 16ज़ेड 5जी फोन को HarmonyOS 6.1 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Kirin 8020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.28गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि Huawei Nova 14 Ultra और फिर Nova 15 को भी कंपनी इसी चिपसेट पर लाई थी।

Huawei Nova 16z 5G फोन को चाइना में 2412 × 1084 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए स्मार्टफोन में एआई आधारित इंटेलिजेंट आई प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है।

हुआवई नोवा 16ज़ेड 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 3x optical और 30x digital zoom की क्षमता वाले 12 मेगापिक्सल telephoto portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Huawei Nova 16z 5G फोन को कंपनी द्वारा 6000एमएएच बैटरी से लैस कर चीनी मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi और Bluetooth 6.0 के साथ NFC और infrared remote control जैसे विकल्प दिए गए हैं।

Huawei Nova 16z प्राइस डिटेल्स

हुआवई नोवा 16ज़ेड 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 2399 युआन यानी 33,679 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है ​और इसकी कीमत 2799 युआन यानी 39,290 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में यह नया 5जी फोन White, Green और black कलर्स में बिकेगा।।