इंडिया आ रहा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता Realme C15, ऑफिशियल सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Join Us icon

Realme ने हाल ही में अपनी ‘C’ सीरीज के अंदर एक नए एंट्री-लेवल फोन Realme C15 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला फोन है, जिसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, Realme C15 का ऑफिशियल सपोर्ट पेज वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इससे यह साफ है कंपनी जल्द ही इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Mysmartprice वेबसाइट पर Realme C15 के सपोर्ट पेज को सबसे पहले देखा गया था। सपोर्ट पेज के स्क्रीनशॉट में Realme C15 का नाम साफ देखा जा सकता है। लेकिन, इसके अलावा कोई और जानकारी सामन नहीं आई है। हालांकि, इंडोनेशिया में जिस स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन को पेश किया गया था उन्ही के साथ भारत में भी यह फोन दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ Realme V5 5G हुआ लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

Realme C15 में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही डिवाइस में 3GB/4GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मेक्रो सेंसर और ब्लैक एंड वाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा Realme C11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल एआई ब्यूटी कैमरा है। साथ ही Realme C15 में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसे भी पढ़ें: Realme 6i vs Redmi Note 9: बजट कैटगरी में कौन बनेगा किंग?
कीमत

Realme C15 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 3GB/64GB वेरिएंट की कीमत 1,999,000 (लगभग 10,300 रुपए), 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (लगभग 11,300 रुपए) और 4GB/128GB मॉडल की कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 12,900 रुपए) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here