
Realme ने जब से बताया है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ तैयार है जिसे Realme V5 नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, तब से ही रियलमी फैन्स इस फोन को इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज अपने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए कंपनी ने रियलमी वी5 को टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी से लैस है जो फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ है। Realme V5 5G को लेकर चर्चा है कि आने वाले दिनों में यह फोन Realme 7 नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।
Realme V5 5G
रियलमी वी5 5जी की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme V5 5G का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है तथा फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के उपरी बाईं ओर पंच-होल दिया गया है।
Realme V5 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 7एनएम तकनीक पर बना डायमनसिटी 720 चिपसेट मौजूद है। रियलमी वी5 में ग्राफिक्स के लिए माली जी58 जीपीयू मौजूद है। रियलमी का यह फोन डुअल मोड (SA/NSA 5G) सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम, 64एमपी कैमरा और 65वॉट 4,720एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल गेमिंग फोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme V5 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.1 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme V5 5G रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का यूज़ किया जा सकता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
वेरिएंट्स व कीमत
Realme V5 5G को कपंनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1499 युआन यानि तकरीबन 16,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1899 युआन यानि तकरीबन 20,000 रुपये है। यह फोन Silver, Green और Blue कलर में लॉन्च किया गया है।




















