6,500mAh बैटरी के साथ इंडिया में अगले महीने लॉन्च हो सकता है Vivo T4x 5G फोन, डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/vivo-t3x-5g-geekbench-site-specifications-details.jpg

Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मिडबजट प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी एक और नया मोबाइल Vivo T4x भी भारतीय बाजार में लाने की तैयारी जिसे अगले महीने यानी मार्च में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। टेक वेबसाइट माय स्मार्ट प्राइस ने वीवो टी4एक्स से जुड़ी ​कई अहम अपडेट्स दी हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4x लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार वीवो टी4एक्स 5जी फोन मार्च 2025 में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल फिक्स लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह दूसरे या तीसरे सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं रिपोर्ट की मानें तो वीवो टी4एक्स की कीमत 15 हजार रुपये के करीब रहेगी तथा यह Pronto Purple और Marine Blue नाम के रंगों में बिकेगा।

माय स्मार्ट प्राइस वेबसाइट के अनुसार Vivo T4x में 6,500mAh battery दी जाएगी। यह इतनी बड़ी बैटरी वाला सीरीज का पहला फोन होगा। इससे पहले Vivo T3x में 6,000mAh बैटरी दी गई थी। वहीं रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया है कि इस फोन में Dynamic light फीचर भी मिलेगा जो ​अलग-अलग नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग तरीके से चमकेगा।

Vivo T3x प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

प्राइस : Vivo T3x 5G फोन के 4GB RAM वेरिएंट का रेट ₹12,499 है तथा 6GB RAM वेरिएंट का प्राइस ₹13,999 है। वहीं फोन का सबसे बड़ा 8GB RAM वेरिएंट ₹15,499 में बिक रहा है। ये तीनों ही वेरिएंट 128GB Storage सपोर्ट करते हैं।

डिस्प्ले : Vivo T3x 5G फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000nits पिक ब्राइटनेस और 393PPI सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : यह वीवो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस मोबाइल चिपसेट का निर्माण 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर किया गया है। फोन 8-कोर सीपीयू में चार कोर 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं तथा अन्य चार कोर 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करते हैं।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3एक्स 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP Depth सेंसर मिलता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर एफ/2.05 अपर्चर वाला 8MP Selfie Camera दिया गया है।

बैटरी : वीवो टी3एक्स 5जी स्मार्टफोन में पावरफुल 6,000mAh Battery मिलती है। यह मोबाइल फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो के अनुसार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्टफोन पर 23.33 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 18.55 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9.32 घंटे PUBG खेला जा सकता है।

See Full Specs

Best Competitors

iQOO Z9x Rs. 11,039
78%
vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P1 Rs. 13,999
79%
Moto G64 Rs. 17,999
81%
See All Competitors