67W चार्जिंग और 5,080mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco X4 GT, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB RAM

Join Us icon

POCO ने कल ही इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन POCO F4 5G लॉन्च किया है। 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट वाला यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 27,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया में पोको एफ4 5जी फोन लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने एक और नया मोबाइल Poco X4 GT भी ग्लोबली पेश कर दिया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आया है जो अटरेक्टिव लुक के साथ ही शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

Poco X4 GT की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स4 जीटी स्मार्टफोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Poco X4 GT डॉल्बी विज़न तकनीक से भी लैस है तथा इस मोबाइल फोन का डायमेंशन 163.6×74.3×8.8एमएम और वज़न 200ग्राम है।

67W charging 5080mAh battery phone Poco X4 GT launched with 64MP camera 8GB RAM Dimensity 8100

Poco X4 GT को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स4 जीटी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

67W charging 5080mAh battery phone Poco X4 GT launched with 64MP camera 8GB RAM Dimensity 8100

Poco X4 GT आईपी53 सर्टिफाइड किया गया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं गेमिंग व चार्जिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसे VC liquid cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह पोको मोबाइल फोन 5,080एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

Poco X4 GT का प्राइस

पोको एक्स4 जीटी स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह मोबाइल फोन टेक मंच पर दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बेस मॉडल में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 379 यूरो यानी भारतीय करंसी अनुसार 31,200 रुपये के करीब है। इसी तरह Poco X4 GT 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 429 यूरो में लॉन्च हुआ है तथा यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 35,300 रुपये के करीब है। टेक मंच पर पोको एक्स4 जीटी ने Blue, Black और Silver कलर में एंट्री ली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here