
ओपो का बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A3 5G अब पहले से कम कीमत पर मिल रहा है। इस फोन को भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर सिर्फ 14,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर खरीदार 1,250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। कुल मिलाकर अब ओपो ए3 5जी फोन 15 हजार के बजट में मौजूद बेस्ट मोबाइल्स की लिस्ट में शुमार हो गया है।
OPPO A3 5G पर ऑफर
Amazon पर Oppo A3 5G फोन सस्ता बिक रहा है। 15,999 रुपये वाला यह 6जीबी रैम 5जी फोन अब 14,999 रुपये के सेलिंग प्राइस के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है और इसके लिए किसी स्पेशल क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। खरीदारी के दौरान HDFC Bank कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैक ऑफर को मिलाकर इस फोन में टोटल 2,250 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत तक 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, HDFC क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह से यह 15,999 रुपये वाला 5जी फोन 13,749 रुपये (₹14,999-₹1,250) में पाया जा सकता है।
OPPO A3 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदने या इस मोबाइल पर मिल रही डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
OPPO A3 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ HD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Dual Rear Camera
- 5MP Selfie Camera
- 45W SUPERVOOC
- 5,100mAh Battery
डिस्प्ले
Oppo A3 5G में 6.67 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।
प्रोसेसर
फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है, जिसे 1,072 MHz पर क्लॉक किया गया है, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस स्मूद रहती है।
मेमोरी
Oppo A3 5G में 6GB LPDDR4X RAM और अतिरिक्त 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है, जिससे कुल 12GB तक की रैम पावर मिलती है। इसके साथ 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 पर चलता है, जो यूजर्स को नया इंटरफेस और लेटेस्ट फीचर्स प्रदान करता है।
कैमरा
फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो पंच-होल डिजाइन के तहत फिट किया गया है।
बैटरी
Oppo A3 5G में 5,100एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ ही, यह फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी तेजी से चार्ज हो जाती है।
अन्य फीचर्स
फोन में Dual-SIM, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से डिवाइस को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) शॉक रेजिस्टेंस और लिक्विड रेजिस्टेंस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है।











