6GB RAM वाला 5G फोन सिर्फ 14,999 रुपये में! 6000mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ आया नया HMD Vibe 2 5G

टेक ब्रांड एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने भारत में अपना सस्ता 5जी फोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया था जो सिर्फ 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। यह स्मार्टफोन उस वक्त 4GB RAM पर पेश किया गया था जो 64GB और 128GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं आज इस 5जी फोन को और भी ताकतवर बनाते हुए कंपनी ने एचएमडी वाइब 2 5जी फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है।
सस्ते 5जी फोन का प्राइस
HMD Vibe 2 5G फोन का नया वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। शुरुआती सेल में बैंक ऑफर के तहत कंपनी इसपर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। छूट के बाद यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बन रहा है और इस 6जीबी रैम वाले 5जी फोन को 14,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है और नए मोबाइल पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट ICICI, SBI, Axis, HDFC, Kotak और BOB बैंक ग्राहकों को दिया जा रहा है। एचएमडी वाइब 2 5जी फोन के अन्य वेरिएंट्स का जिक्र करें तो 4GB RAM + 64GB Storage वाला बेस वेरिएंट 12,999 रुपये में और 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस वेरिएंट पर भी 2 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।
HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन्स
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह IPS LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर लाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 265ppi का सपोर्ट दिया गया है जो इसे बजट के 5जी फोंस में कम ही देखने को मिलती है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2D ग्लास की एक्स्ट्रा लेयर भी चढ़ाई गई है।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu Score 511972 आ चुका है। बताते चलें कि इस फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित Sarvam AI दिया गया है और यह सर्वम एआई एक इंडियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है।
इस सस्ते 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 24 घंटे तक का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए एचएमडी का सस्ता 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Vibe 2 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहकों को इसमें AI scene recognition सहित BeautyMode जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में IP64 रेटिंग पर पेश किया है जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सहित फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बताते चलें कि यह सस्ता स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिसमें हर कंपनी के नंबर पर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।