
स्मार्टफोन में रैम की उपयोगिता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। पहले जहां 512एमबी और 1जीबी रैम वाले फोन अच्छे गिने जाते थे लेकिन आज लोग 4जी रैम से कम जल्दी लेना नहीं चाहते। वहीं इस साल जुलाई में चीनी मोबाइल निर्माता वनप्लस ने वनप्लस 3 मॉडल को लॉन्च किया। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन था जिसमें 6जीबी रैम दी गई थी। आज भी वनप्लस 3 को अपने बजट रेंज में सबसे बेस्ट फोन में से एक जाना जाता और इसे बेस्ट बनाने में 6जीबी रैम के योगदान को भी कम नहीं आंका जा सकता। आपको यह जानकर खुशी भी होगी कि कुछ दिनों में भारत में कई ऐसे फोन दस्तक देने वाले हैं जिनमें 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। आगे हमनें ऐस ही 7 शानदार फोंस की जानकारी दी है।
1. लेईको ले मैक्स 2 (6जीबी)

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने कुछ माह पहले भारतीय बाजार लेईको ले मैक्स 2 को उतारा था। इसमें दो मॉडल थे। एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ है जो सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं दूसरा मॉडल 6जीबी रैम के साथ है तो कुछ ही दिनों में भारत में दस्तक दे सकता है। ले मैक्स 2 में 5.7-इंच की क्वाड एचडी डिसप्ले है और यह फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 2.15गिगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 21-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। लेइको लेमैक्स 2 में 3,100 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।
2. असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स

असूस जेनफोन 3 डिलक्स का प्रदर्शन कंपनी ने कुछ माह पहले किया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर कार्य करता है और 2.15गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और फोन में 6जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरा है। इसके साथ ही 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करने में सक्षम है।
3. नुबिया जेड 11
भारत में नुबिया फोन से लोग थोड़े कम वाक़िफ हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में कंपनी ने कई डिवाइस लॉन्च किए थे। हाल में नुबिया जेड11 मिनी को पेश किया था। वहीं खबर है कि कंपनी जल्द ही नुबिया जेड 11 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी हो सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार नुबिया जेड 11 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट आधारित होगा और फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 20.7-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
4. वनप्लस 3टी
वनप्लस 3 के बाद कंपनी वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। इसका प्रदर्शन यूएस में कर दिया गया जल्द ही यह भारत में उपलब्ध हो सकता है। इस फोन में भी 6जीबी की रैम मैमोरी है। वनप्लस 3टी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और यह 64जीबी और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन से लैस है। वनप्लस 3टी में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी 16-मेगापिक्सल का ही मेन कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएमएच की बैटरी दी गई है।
5. लेईको ले प्रो 3
6जीबी रैम वाले फोन में लेईको जरा भी पीछे रहना नहीं चाहता। जल्द भारत में कंपनी लेईको ले प्रो 3 को पेश किर सकती है। इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 6 जीबी रैम की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 5.5—इंच एचडी स्क्रीन है और फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। लेईको ले प्रो 3 सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए 4070 एमएएच की बैटरी दी गई है।
6. सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
6जीबी रैम के साथ सैमसंग का भी एक नया फोन उपलब्ध है जिसे भारत आने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल में ही चीन में गैलेक्सी सी9 प्रो को पेश किया है। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किये गए इस फोन में 6-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.98गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है और 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
7. वीवो एक्स9 प्लस
वोवो ने भी अपना 6जीबी रैम वाले फोन का प्रदर्शन चीन में कर दिया है। कंपनी ने वीवो एक्स9 प्लस को दिखाया है जो जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। इस डिवाइस में डुअल कैमरा है जिसमें एक 20—मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8—मेगापिक्स्ल दिया गया है। वीवो एक्स9 प्लस में आपको 5.88—इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 64जीबी/128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।


























