Exclusive: 15499 रुपये में लॉन्च हो सकता है 7000mAh बैटरी वाला realme C85 5G फोन, मिलेगी 18GB RAM की ताकत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/realme-c85-pro-specs.jpg

रियलमी बता चुकी है कि वह इस सप्ताह इंडिया में अपना नया लो बजट 5जी फोन realme C85 लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल 28 नवंबर की दोपहर 12 बजे भारत में अनाउंस होगा। लेकिन इस स्मार्टफोन के मार्केट में आने से पहले ही 91मोबाइल्स को रियलमी सी85 के प्राइस की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है। यह 15 हजार का फोन है जिसकी सूचना हमें रिटेल सोर्स के जरिये मिली है।

91मोबाइल्स को अपकमिंग रियलमी सी85 की कीमत रिटेल सोर्स के हवाले से प्राप्त हुई है। सूत्र की मानें तो realme C85 5G 15,499 रुपये में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 6GB RAM पर बिकेगा। मोबाइल में 12जीबी वचुर्अल रैम मौजूद रहेगी जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (6जीबी+12जीबी) की ताकत देगी। सोर्स के मुताबिक कंपनी ने सी85 5जी फोन का स्टॉक ऑफलाइन स्टोर्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है और 28 नवंबर से इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

बताते चलें कि इससे पहले वाला realme C75 5G फोन 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। ऐसे में रियलमी सी85 का रेट रियलमी सी75 से अधिक लग रहा है। प्रोसेसिंग के लिए ये दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर सपोर्ट करते हैं। सी75 के सक्सेसर सी85 में बड़ी बैटरी, बेहतर आईपी रेटिंग और ज्यादा स्क्रीन रिफ्रेश रेट दी जा रही है जो 1500 रुपये के डिफरेंस को उचित ठहराने की कोशिश करेगी।

realme C85 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोबाइल की बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी यूएसपी होगी। यह रियलमी 5जी फोन 7,000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह टाइटेनियम बैटरी है जो लंबा बैकअप देने के साथ ही 6 साल तक अपनी बैटरी हेल्थ भी मेंटेन रखेगी। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसमें लगातार 22 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

रियलमी का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी यह फोन 9 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम या फिर 40 मिनट की कॉलिंग दे सकता है। रियलमी सी85 की 7000एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ग्राहकों को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल 6.5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। इस टेक्नोलॉजी से रियलमी फोन पावरबैंक का काम करेगा और इससे दूसरा मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा।

रियलमी सी85 Military Grade phone है। यह SGS सर्टिफाइड जो इसकी बॉडी को मजबूती प्रदान करता है। स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 Pro रेटिंग दी गई है। रियलमी का दावा है कि यह आईपी रेटिंग फोन को 35 तरह के लिक्विड से प्रोटेक्ट कर सकती है।​ रियलमी सी85 डार्क ग्रीन और पर्पल कलर शेड्स में लाया जाएगा।

realme C85 5G में 6.8-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है जो LCD पैनल पर बनी है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। इसमें 10X Zoom मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार यह रियलमी फोन 400% लाउड स्पीकर के साथ आएगा जो यूजर्स का म्यूजिक का मजा देगा।

रियलमी सी85 5जी फोन की वास्तविक कीमत के लिए 28 नवंबर को कंपनी द्वारा की जाने वाली घोषणा का इंतजार करना होगा। लेकिन मोबाइल की प्राइस रेंज को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसकी सीधी टक्कर इसी महीने लॉन्च हुए Moto G67 Power से होगी। वहीं इस बजट में पहले से मौजूद Redmi 15 और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन भी नए रियलमी स्मार्टफोन को चुनौती देंगे।

realme C85 Price
Rs. 20,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs