vivo Y31t 5G फोन लॉन्च! इसमें है 7200mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और IP69 रेटिंग, देखें प्राइस

91मोबाइल्स ने 20 अगस्त को ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिश करते हुए बताया था कि वीवो कंपनी का नया स्मार्टफोन vivo Y31t 5G ऑफलाइन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसे 25,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है। वहीं आज तकरीबन एक सप्ताह बाद कंपनी ने इसी मोबाइल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। ब्रांड की ओर से आज आधिकारिक तौर पर वीवो वाई31टी 5जी फोन इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है और साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
vivo Y31t 5G प्राइस
वीवो वाई31टी 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये में और 6GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
शुरुआती सेल में इस वीवो 5जी फोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके बाद vivo Y31t 24,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने देश के तकरीबन सभी बड़े बैंक्स पर यह ऑफर जारी किया है जिनपर छूट मिलेगी। वीवो वाई31टी Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई31टी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 7200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह चार्जिंग तकनीक करंट और बिजली के झटकों को खुद से हैंडल कर, बैटरी तक संतुलित करंट पहुंचाती है जिससे बैटरी हेल्थ लंबे समय तक बनी रहती है।
vivo Y31t 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग लिए इस नए वीवो 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वीवो वाई31टी 5 स्मार्टफोन Adreno 613 जीपीयू सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इस लेटेस्ट वीवो 5जी फोन को 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया है जिसके चलते लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
वीवो वाई31टी 5जी फोन को एसजीस सर्टिफाइड 5-Star Drop Resistance बॉडी पर लाया गया है जो दावा करता है कि जमीन पर गिरने या पत्थर के टकराने पर भी यह वीवो फोन टूटेगा नहीं। वहीं मोबाइल का डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस वीवो 5जी फोन में moisture detection जैसे फीचर के साथ ही One-Tap Water Ejection तकनीक भी दी गई है।