
वीवो ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल पेश किया है। कंपनी की ओर से vivo Y31t 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। ऑफलाइन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से इस नए वीवो 5जी फोन को सीधे रिटेल स्टोर्स पर ही उतारा गया है जो मोबाइल की दुकानों पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वीवो वाई31टी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y31t 5G प्राइस
वीवो वाई31टी 5जी फोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 25,999 रुपये है। वहीं यह 6GB RAM वाला vivo 5G फोन 128GB और 256GB स्टोरेज पर पेश किया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। वीवो वाई31टी को Mint Green और Ruby Red कलर में खरीदा जा सकता है और फिलहाल कंपनी इसपर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।
vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई31टी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस नए 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो फोन में Adreno 613 जीपीयू दिया गया है।
यह वीवो 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। vivo Y31t 5G में LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया है जिसकी वजह से ज्यादा देर मोबाइल चलाने पर भी आंखों को अधिक नुकसान नहीं होगी।
vivo Y31t 5G की सबसे बड़ी खासियत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए वीवो 5जी फोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं वीवो वाई31टी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बड़ी बैटरी के बावजूद इस फोन की थिकनेस सिर्फ 8.39mm है।
फोटोग्राफी के लिए ये वाला वीवो का नया 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo Y31t 5G स्मार्टफोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो वाई31टी को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।











