7700mAh बैटरी के साथ पेश हुआ Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन, Snapdragon 6s 4G gen 2 पर करेगा काम

Join Us icon

Redmi Note 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है और अब कंपनी ने इसी मोबाइल का 4जी मॉडल भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन तगड़ी 7700mAh battery, बड़ी 6.99-इंच स्क्रीन और नए Snapdragon 6s 4G gen 2 प्रोसेसर के साथ आया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में अनविल कर दिया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी कदम रख सकता है। नए रेडमी नोट 17 4जी फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 4G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह टीयूवी Low Blue Light सर्टिफाइड स्क्रीन है जो आंखों को हानिकारक स्क्रीन किरणों से बचाने में मदद करती है। फोन डिस्प्ले कोर्निंग Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है।

Redmi Note 17 4G को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6s 4G gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno जीपीयू दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को तगड़ी 7700mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। यह 6 साल बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस किया है जिसके चलते Redmi Note 17 से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए इस फोन में एफ/2.5 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन को Memory extension तकनीक के साथ लाया गया है। यह मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें Infrared और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।

रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को ग्लोबल वेबसाइट पर कुल 5 मेमोरी वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है और टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से फिलहाल फोन प्राइस अनाउंस नहीं किया गया है जिसकी डिटेल आने वाले दिनों में अपडेट कर दी जाएगी। ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Black, Sky Teal और Celestial Purple कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here