8 जून को भारत में लॉन्च होगा ओप्पो का सस्ता 5G स्मार्टफोन Oppo K10 5G, जानें खूबियां

Oppo K10 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Join Us icon

Oppo K10 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होना है। ओप्पो ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होना है। Oppo K10 5G स्मार्टफोन भारत में 8 जून को लॉन्च होने वाला है। ओप्पो का यह बजट 5G स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि ओप्पो जल्द ही इंडियन मार्केट में K सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo K10 5G भारत में 8 जून को होगा लॉन्च

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी का K सीरीज का 5G स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ओप्पो के इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह फोन फ्लिपकार्ट पर दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने मार्च महीने में Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ओप्पो का 4G वेरिएंट Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया गया था।

Oppo K10 5G

Oppo K10 5G: स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक, अपकमिंग Oppo K10 5G स्मार्टफोन 6.5-इंच के LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। हालांकि इस डिस्प्ले का रेजलूशन फिलहाल सामने नहीं आई है। ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo K10 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ओप्पो का यह अपकमिंग फोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये धांसू फोन

Oppo K10 स्मार्टफोन के 4G मॉडल की तुलना 5G वेरिएंट से करे तो कंपनी ने Oppo K10 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने सेल्फी कैमरा को डाउनग्रेड करते हुए 8MP का कर दिया है। ओप्पो ने 4G वर्जन को Android 11 के साथ पेश किया था। उम्मीद है कि K10 5G स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here