8000mAh बैटरी और 144Hz 3D curved स्क्रीन पर लॉन्च हुआ इंडिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/tecno-pova-curve-2-5g.jpg

टेक ब्रांड टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन Tecno Pova Curve 2 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसमें 8000mAh battery के साथ ही 144Hz 3D curved AMOLED स्क्रीन लगाई गई है। टेक्नो पोवा कर्व 2 इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफि​केशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो टेक्नो पोवा कर्व 2 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका रेट 27,999 रुपये है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage के साथ आया है जिसका लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये है। नए टेक्नो 5जी फोन की सेल 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर होगी जिसे Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर में खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट देगी और इसे 3 या 6 महीने की no-cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया Tecno Pova Curve 2 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करने वाला भारतीय बाजार का पहला स्मार्टफोन है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 740056 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

टेक्नो पोवा कर्व 2 में कंपनी ने डेडिकेटेड G1 चिप लगाई है जो इसे 20 5G bands का सपोर्ट प्रदान करती है। वहीं साथ ही यह मोबाइल SE1 wifi चिप से लैस है जो इसे URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्वीचिंग के साथ ही स्टेबल और स्ट्रांग कनेक्टिविटी देता है। बताते चलें कि यह टेक्नो का फोन ELLA AI 2.0 पर चलता है जो इसे भारतीय भाषाओं में एआई का इस्तेमाल करने लायक बनाती है।

Tecno Pova Curve 2 5G फोन की लुक शानदार है। यह मोबाइल 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 3D curved AMOLED​ डिस्प्ले लगाई गई है जो स्टालिश लुक प्रदान करती है। फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन थिकनेस 7.42mm है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया टेक्नो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Pova Curve 2 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पोवा कर्व 2 टेक्नो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8000mAh battery से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 13 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Tecno Pova Curve 2 Price
Rs. 25,899
Go To Store
See All Prices
See Full Specs