Infinix Note 60 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च, ये है डिफरेंट स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाला मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/infinix-note-60-pro.jpg

अगर आप डिफरेंट डिजाइन वाला फोन पसंद करते हैं तो आज इंडिया में एक नया मोबाइल Infinix Note 60 Pro लॉन्च हुआ है। यह इनफिनिक्स फोन Active Matrix Display के साथ आया है जो बैक कैमरा मॉड्यूल के पास ही लगी है। इस स्क्रीन में अटरेक्टिव एनिमेशन चलते हैं, नोटिफिकेशन दिखती और गेम भी खेला जा सकता है। इसमें 288 LED लाइट्स लगी हैं जो Nothing Phone (4a) Pro के Glyph Matrix में लगी 137 मिनी-एलइडी से काफी ज्यादा हैं।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस फोन डिस्प्ले पर 240Hz टच सैपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। यह 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।

Infinix Note 60 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का पहला Qualcomm प्रोसेसर वाला फोन है। यह मोबाइल 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 4758mm 3D IceCore VC चैंबर लगाया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल Adreno A810 GPU सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 Pro 5G फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है और इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसमें Bypass charging तकनीक भी मौजूद है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होती है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो कंपनी के दावेनुसार 50 मिनट में ही मोबाइल को 1% से 100% फुल चार्ज कर सकती है। यह स्मार्टफोन 30W Wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस 5जी फोन को Reverse charging टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है। यानी इस मोबाइल के दूसरे फोन, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। Note 60 Pro 5जी फोन 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ यूज़ किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स का नया 5जी स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर पर काम पर काम करने वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो स्मार्टफोन 360° Aerospace Aluminum फ्रेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इस स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर ​डेडिकेटेड बटन लगाया गया है जो Heart Rate और SPO2 चेक कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wifi 6, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR Blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

यह इनफिनिक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस मोबाइल को 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 ​साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। यूजर्स को इसमें Folax AI Voice Assistant और कई अन्य एआई फीचर्स भी मिलेंगे। बताते चलें कि धमाकेदार साउंड क्वालिटी में इस ​इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में JBL के स्पीकर लगाए गए हैं।

इनफिनिक्स के नए 5जी फोन नोट 60 प्रो को इंडियन मार्केट में Solar Orange, Mocha Brown और Deep Ocean Blue कलर में लाया गया है जिसकी सेल 20 अप्रैल से होगी। यह 8GB RAM वाला 5G है जिसे 128GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये में लॉन्च किया है।

बैंक ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इनफिनिक्स नोट 60 प्रो का इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस 28,999 रुपये पड़ेगा। यह छूट SBI, ICICI, Yes Bank, BOB और IDFC कार्ड पर मिलेगी। Infinix Note 60 Pro पर एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी प्राप्त होगी। वहीं शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल के साथ 3999 रुपये वाला MagPower Speaker फ्री में देगी।