15999 रुपये में 7000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाले सस्ते 5G फोन Nova 2 Power की सेल शुरू

भारतीय मोबाइल बाजार में नई-नई आई टेक कंपनी Ai+ ने बीते दिनों ही अपना 20 हजार से कम का 5जी फोन Nova 2 Power 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 7000mAh Battery, 48MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मौजूद है। इस सस्ते 5जी फोन की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है जिसके डिस्काउंट के साथ और भी कम रेट पर खरीदा जा सकता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G प्राइस और ऑफर
एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 16,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM वाला 5G फोन 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह भी 128GB मेमोरी वाला मोबाइल वेरिएंट है। यह कम रेट वाला 5जी स्मार्टफोन Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर में परचेज किया जा सकता है।
इस सस्ते 5जी फोन पर कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ Nova 2 Power 5G फोन को 15,999 रुपये के स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगी जिसका फायदा Yes Bank, BOB, HDFC, SBI, Axis, ICICI, AU और Kotak Mahindra बैंक क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकता है। फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर हो रही है।
Ai+ Nova 2 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स
एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन में 720 x 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह IPS पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते 5जी फोन को कंपनी ने IP65 रेटिंग लैस किया है जिसके चलते हल्की फुल्की पानी की छींटों से भी यह मोबाइल सुरक्षित रह सकता है।
Nova 2 Power बड़ी बैटरी वाला 5G है। पावर बैकअप के लिए नए स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस 5जी फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
नोवा 2 पावर 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित NxtQ OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में RAM Expansion तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM तक की ताकत देती है।
AiPlus Nova 2 Power 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोवा 2 पावर 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।