
9020mAh Battery वाला वीवो फोन से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। ब्रांड की सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल vivo T5 Pro है जिसकी पहली सेल आज 21 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं बड़ी बैटरी के साथ ही इस वीवो 5जी फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 32MP Selfie Camera जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। वीवो टी5 प्रो 5जी फोन का प्राइस और इसपर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 Pro 5G फोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इस नए वीवो 5जी फोन का प्राइस 29,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 8जीबी+256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। सबसे बड़ा वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला फोन 256GB Storage के साथ 39,999 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया है।
वीवो टी5 प्रो आज 21 अप्रैल से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसे कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के साथ ही रिटेल स्टोर्स यानी मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री शुरू होते ही कंपनी इसपर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी ले आई है। छूट के साथ vivo T5 Pro 26,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है।
वीवो फोन पर डिस्काउंट पाने के लिए HDFC, SBI या Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करनी होगी। वहीं अगर आप फोन परचेज करते वक्त UPI ट्रांजेक्शन करेंगे तो भी कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को खरीदते वक्त पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 3 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त होगा। यह वीवो फोन 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी पाया जा सकता है। फोन को Cosmic Black और Glacier Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
फोन की सबसे बड़ी ताकत यानी vivo T5 Pro की 9020एमएएच बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह फुल चार्ज में 37 घंटे तक YouTube video स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 39 मिनट का आया है। यह वीवो 5जी फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।
मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 55 मिनट का समय लिया। vivo T5 Pro 5G फोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में bypass charging तकनीक भी दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।
वीवो टी5 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्रोसेसिंग के लिए इसमे 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 11,67,242 रहा है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वीवो ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है। यह एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे विकल्प मौजूद है।
See All Competitors



















