Redmi K100 चीन में 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Join Us icon

Redmi अपनी K-सीरीज में नया स्मार्टफोन Redmi K100 चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन का नया Firefly Green कलर ऑप्शन भी दर्शाया है। यह स्मार्टफोन गेमिंग और बड़ी बैटरी लाइफ को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए हो सकता है। कंपनी ने इसके Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और D2 डिस्प्ले चिप की पुष्टि भी कर दी है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

Redmi K100 का डिजाइन

Redmi K100 को नए Firefly Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है। फोन के बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें मेटल फ्रेम दिया गया है। जो फोन को प्रीमियम लुक दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल के पास Bose की ट्यूनिंग से जुड़ा लोगो भी दिखाई देता है।

प्रोसेसर डिटेल्स कंफर्म

Redmi ने कंफर्म किया है कि Redmi K100 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ एक डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप भी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह डुअल-चिप सेटअप गेमिंग के दौरान हार्डवेयर लेवल पर इमेज अपस्केलिंग और फ्रेम इंटरपोलेशन को सपोर्ट करेगा। इन तकनीकों की मदद से सपोर्टेड गेम्स में ग्राफिक्स की क्वालिटी और गेमप्ले की स्मूदनेस बेहतर होगी।

Redmi K100 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Super Pixel टेक्नोलॉजी मिलने की भी बात कही गई है। फोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह तकनीक कम पावर लेकर 2K स्क्रीन जैसी क्लैरिटी दे सकती है। हालांकि, इस डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Redmi K100 में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Redmi K-series के किसी फोन में दी जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग मिलने की बात भी सामने आई है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। अन्य संभावित फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि आगामी Redmi K100 चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

Xiaomi Redmi K100 Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here