
टेक कंपनी एलजी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 के लॉन्च से पहले ही माना जा रहा है कि इस फोन के जरिये कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने वाली है। कंपनी की ओर से एक पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी दे दी गई है कि 31 अगस्त को इस फोन का अनावरण किया जाएगा। वहीं सामनें आए एक ताजी लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी सेल को लेकर अहम जानकारी दी गई है।
10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 4जी सपोर्ट
एंडरॉयड अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बर्लिन में आईएफए 2017 के मंच से एलजी आने वाली 31 तारीख को वी30 स्मार्टफोन पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह एलजी का एक हाईएंड डिवाईस होगा तथा लॉन्च के बाद सितंबर माह की 28 तारीख से यह फोन अपनी पहली सेल के लिए जाएगा। एलजी वी30 की सेल की शुरूआत अमेरिकी और यूरोपीय देशों से होगी जिसके बाद यह अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एलजी वी30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। इसमें सुपर थिन बेज़ल वाली ऐज़-टू-ऐज़ ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार इसमें 4जीबी या 6जीबी की रैम दी जाएगी तथा यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।
जानें कैसे करें पुराने एंडरॉयड फोन में लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस नुगट के फीचर्स का उपयोग
फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं एलजी वी30 में डुअल कैमरा सेटअप के साथ वायरलैस चार्जिंग तकनीक पर 3,300एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह फोन मिलिट्री स्टेंड्र्रर्ड प्रोटेक्शन पर बनेगा जो इसे मजबूती प्रदान करेगा। एलजी वी30 को लेकर माना जा रहा है कि यह डिवाईस सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए कड़ी टक्कर साबित हो सकता है।





















