Realme 11 Pro+ में मिलेगा Samsung Galaxy S23 Ultra जैसे महंगे फोन का सबसे खास फीचर

Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन मिड रेंज कैटगरी में लॉन्च होगा। इस फोन में कंपनी फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ‘मून मोड’ दे सकती है।

Join Us icon
Highlights

  • Realme जल्द ही अपकमिंग Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।
  • Realme 11 Pro+ में 6.7-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Realme 11 Pro+ को सबसे पहले कंपनी चीन में लॉन्च करेगी।

Realme ने अपकमिंग मिड रेंज स्मार्टफोन Realme 11 Pro+ को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली है। यह स्मार्टफोन मई महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की माने तो Realme 11 Pro सीरीज के तहत कंपनी फिलहाल दो स्मार्टफोन Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को लॉन्च करेगी। रियलमी के अपकमिंग फोन को लेकर लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में ’मून मोड’ दिया जा सकता है।

मिड रेंज में पहली बार मिलेगा ‘मून मोड’

Realme 11 Pro+ कंपनी का मिड रेंज सेग्मेंट का फोन है, जो ‘मून मोड’ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस मोड से यूजर्स रियलमी यूजर्स Galaxy S23 Ultra की तरह चांद की फोटो क्लिक कर पाएंगे। यह फीचर अब तक सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलता है। रियलमी का यह फीचर कैसे काम करेगा फिलहाल इसे लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी ने जूम करके चांद की फोटो क्लिक करने के लिए अपकमिंग फोन में टेलीफोटो कैमरा लेंस और सॉफ्टवेयर इंप्रोवाइजेशन के साथ-साथ AI एल्गोरिद्म का यूज किया है।

realme-moon-mode

रियलमी की चीन में मार्केटिंग मैनेजर ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टी की है। रियलमी के अपकमिंग फोन से चांद की फोटो क्लिक की जा सकती है। उन्होंने ने एक फोटो भी शेयर किया है।

मिल सकता है 200MP कैमरा

लीक रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन में पावरफुल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन रियर पैनल में तीन कैमरा सेंसर दिए जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP का हो सकता है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि रियलमी के इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

कब होगा लॉन्च

Realme 11 Pro+ के लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। रिपोट्स की माने को यह फोन मई महीने में सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। चीन में लॉन्च होने के बाद यह फोन भारत में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme 11 5G का डिजाइन TENAA पर आया सामने, जानें डिटेल

क्या होगी कीमत

रियलमी का यह अपकमिंग फोन मौजूदा Realme 10 Pro+ का सक्सेसर होगा। भारत में फिलहाल रियलमी का 10 प्रो+ फोन 24,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। ऐसे में संभव है कि 11 Pro+ को 30,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here