
OPPO इन दिनों अपने अपकमिंग OPPO Reno 10 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की यह स्मार्टफोन सीरीज सबसे पहले चीन में लॉन्च होगी। इसके बाद धीरे-धीरे इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के तीन स्मार्टफोन Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन Reno 10 Pro+ को चाइनीज 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी की वेबसाइट में लिस्ट किया गया है। यह फोन फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OPPO Reno 10 Pro+ 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग
- 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
- 5G कनेक्टिविटी

चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की मार्केट में बिक्री से पहले उन्हें टेस्ट करती है। यह चीन की ऑफिशियल रेगुलेटरी बॉडी है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग OPPO Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन मॉडल नंबर (OPPO PHU110) के साथ फास्ट चार्जिंग स्पीड (100W, 11VDc, 9.1A Max) के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही 3C लिस्टिंग से यह कंफर्म होता है कि अपकमिंग Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा।
OPPO Reno 10 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
डिसप्ले : OPPO Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन में 6.74-इंच का 1.5K AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए सिंगल पंच होल डिसप्ले दिया जा सकता है।
प्रोसेसर : ओप्पो के अपकमिंग फोन को लेकर अटकलें है कि यह MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।
रैम और स्टोरेज : OPPO Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन को कंपनी 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेश कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग : ओप्पो के इस फोन में 4,800mAh की डुअल सेल बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही लेटेस्ट रिपोर्ट से कंफर्म हो गया है कि कंपनी के प्रीमियम फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा।
कैमरा : अपकमिंग OPPO Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।












