
Realme ने अपनी नारजो एन सीरीज के अंदर पहला फोन Narzo N55 पिछले माह ही पेश किया था। वहीं, कंपनी ने अब इस सीरीज के अंदर नए फोन को लाने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, रियलमी ने Narzo N series के नए हैंडसेट को अमेजन पर टीज किया है। इसके अलावा इस अपकिंग फोन Narzo N53 अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।
16GB रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेक्स को सर्च इंजन में आधिकारिक रियलमी वेबसाइट के मेटाडेटा में देखा गया है। मेटाडेटा के अनुसार, Realme Narzo N53 “Next-Gen Quick, Next-Gen Chic” होगा। इसके अलावा मेटाडेटा पुष्टि करता है कि स्मार्टफोन में 16GB तक डायनामिक रैम होगी। हम सुरक्षित रूप से मान सकते हैं कि यह 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम होगी। मेटाडेटा यह भी पुष्टि करता है कि स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
ये हैंडसेट होगा सबसे पतला रियलमी फोन
टीजर के अनुसार रियलमी भारत में अपने पांच साल पूरे होने पर डिवाइस लॉन्च करेगी। हालांकि, टीजर में डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग फोन Realme Narzo N53 होगा जो कि इस महीने के अंत में लॉन्च होगा। इसके अलावा रियलमी का दावा है कि यह अभी तक का सबसे पतला रियलमी फोन होने वाला है।
Realme Narzo N53 की कीमत और कलर (संभावित)
Realme Narzo N53 नई Realme Narzo N-सीरीज का दूसरा फोन होगा। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में Narzo N53 की कीमत, वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई थी।
- Realme Narzo N53 एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत भारत में लगभग 13,000 रुपये होने का अनुमान है।
- Realme Narzo N53 को भी फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड के दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
डिवाइस के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई। लेकिन, हमें उम्मीद है कि कंपनी द्वारा जल्द ही इसका खुलासा किया जाना चाहिए। तब तक, आइए Realme Narzo N55 के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।
Realme Narzo N55 की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: इसमें 6.72 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले मिलती है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, फ्लैट एज, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 680निट्स ब्राइटनेस और 1080X2400 पिक्सेल रिजोल्यूशन से लैस है।
- प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: फोन मीडियाटेक हीलियो G88 SoC, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरा: Realme Narzo N55 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें 64MP का प्राथमिक कैमरा f / 1.79 अपर्चर और एक LED फ्लैश और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2MP का B & W लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का शूटर है।
- बैटरी और ओएस: पावर बैकअप के लिए फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कंपनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी 0-50 प्रतिशत सिर्फ 29 मिनट में हो जाएगी। इसके अलावा फोन बॉक्स से बाहर Android 13-आधारित Realme UI 4.0 कस्टम स्किन पर कार्य करता है।









